टहरौली ::- पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध असलहों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की देशी बंदूक, 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामगोपाल दांगी और पुलिस टीम ने रविवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर परसा-बेरवई मार्ग पर परसा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर टपरे के पास दबिश दी। यहां सोम कबूतरा निवासी जखनवारा, थाना एरच को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर की देशी बंदूक और एक कारतूस मिला।
वहीं, उपनिरीक्षक विकास कुमार और कांस्टेबल रोहित मौर्या ने गढ़ीकरगांव तिराहे के यात्री प्रतीक्षालय से बालकिशन आदिवासी निवासी मड़ोर, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) को पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
Crime24hours/संवाददाता सूर्यकान्त


