गायत्री महायज्ञ हेतु बृहद बैठक का आयोजन

108 कुण्डीय यज्ञ को सफल बनाने श्रद्धालुओं ने भरे संकल्प पत्र

टहरौली झांसी ::-   राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए बृहद कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झांसी जनपद के सभी शक्तिपीठों के प्रतिनिधियों सहित झांसी मुख्य शक्तिपीठ एवं उपजोन के पदाधिकारीगण शामिल हुए। इसके अलावा टहरौली तहसील क्षेत्र के करीब 50 ग्रामों से श्रद्धावान व्यक्तियों ने सहभागिता की। बृहद कार्यकर्ता बैठक का उद्देश्य 22 जनवरी से 25 जनवरी 2027 में होने बाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने से संबंधित था। मौजूद व्यक्ताओं ने यज्ञ से लाभ और अखिल विश्व गायत्री परिवार का परिचय और उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया। इसके साथ ही यज्ञ को सफल बनाने हेतु श्रद्धानुसार लोगों से संकल्प पत्र भरवाए गए। लोगों बढ़ चढ़ कर समय, श्रम, साधना एवं धन दान देते का संकल्प लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात वेदमाता गायत्री एवं गुरुजी – माताजी के चित्र का पूजन करके एवं गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ की गई थी। शक्तिपीठ झांसी एवं उपजोन से पधारे देवीदयाल यादव, हरिकृष्ण पुरोहित, श्रवण कुमार दीक्षित, आशाराम कुशवाहा, राजेंद्र द्विवेदी, आरबी सिंह, कैलाश नारायण अग्रवाल, संजीव खरे, मांडवी राजपूत, पुष्पा शिवहरे, जिला समन्वयक राधेश्याम यादव, शतीश चौरसिया, सुरेश चंद्र बबेले, हरे कृष्ण आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में एडवोकेट घनश्यामदास यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समथर, चिरगांव, मोठ, पूंछ, गुरसराय, ननसिया, गोती, गरौठा, सिकंदरा, बंगरा, रेवन, मऊरानीपुर, रानीपुर, तेहरका, ओरछा, झांसी, निवाड़ी, झांसी शक्तिपीठ आदि शक्तिपीठों से बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने सहभागिता की। इसके अलावा टहरौली, बमनुआ, कुम्हरिया, रौरा, बकायन, परसा, कठऊ पहाड़ी, उजयान, चंदवारी, खोह, बेरवई, खिरक, सितौरा, बंगरा – बंगरी, घुरैया, गाता, बंका पहाड़ी, खिरिया, सिलोरी, नोटा, बरौरा, गढ़ी करगाव, फूल खिरिया, सरसेंडा, अतरसुआ, भस्नेह, दुरबई, धवारी, घांघरी, बिजना, बेंदा, भदोखर, कुंडार, खोह आदि ग्रामों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।