रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा
जालौन के एट में कल दिनांक 18 जून 2026 दिन गुरुवार को समय लगभग 3:30 बजे,थाना एट क्षेत्र के ग्राम अमीटा निवासी एक 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना एट में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमीटा निवासी राज कुमारी पत्नी अश्तोष कुमार अपने पति अश्तोष कुमार तथा भाई नीरज कुमार के साथ गुरुवार को थाना एट पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री खुशी रजक (21 वर्ष) दिनांक 18 जून 2026 को लगभग दोपहर 1:30 बजे एट बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने बताया कि युवती के घर न लौटने पर उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी प्रयासों के बावजूद पुत्री की कोई जानकारी न मिलने पर परिजन चिंतित हो गए और थाना एट पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की।थाना एट पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को युवती के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना एट पुलिस अथवा मो नं 9919522007 पर परिजनों को सूचित करें, जिससे युवती का शीघ्र पता लगाया जा सके।


