45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में A.P.S को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

खागा फतेहपुर ::-जनपद की अग्रणी शैक्षिक संस्था ए.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल खागा फतेहपुर में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में बाजी मारी सूत्रों के मुताबिक खागा नगर की प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था ए.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल ने तेलंगाना राज्य में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके नगर-जनपद और प्रांत का नाम ऊंचा किया है। विगत दिनों तेलंगाना राज्य के महबूबाबाद N.T.R स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में देश भर की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें उत्तर प्रदेश टीम में ए.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को प्रथम पुरस्कार हासिल कराने मे कामयाबी हासिल की ए.पी.एस.इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमान राज श्रीवास्तव सर ने,विद्यालय के कोआर्डिनेटर धनंजय सिंह, श्रेया त्रिवेदी, हुस्ना अंसारी एवं धरम सर, शिवम् सर, विजेंद्र सर शकील सर,सरिता मैम, शिवानी मैम आदि अध्यापको ने सफलता पर हर्ष जताया और अभिषेक सिंह को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया। साथ ही विद्यालय के कोच श्री संदीप पांडे सर को कुशल प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय का पूरा परिवार उपस्थित रहा बच्चों ने भांगड़ा पर नृत्य करके खुशी जताई।

ब्यूरो रिपोर्ट