देवरिया, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता प्रज्ञानन्द चौधरी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के राज में व्यवस्था पुरी तरह चरमरा चुकी है, महंगाई नागिन बने लोगों को डसने के लिए फन फैलाए खड़ी है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी,व सीएनजी के लिए मारा मारी हो रही है, बच्चों के नीट का पेपर लीक हो रहा है, इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी कल 18 मई को ग्यारह बजे दिन में जनपद में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे सपा प्रवक्ता ने सभी पार्टीजनों से भारी तादाद में उपस्थित होने की अपील की। श्री चौधरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के राज में पुरा देश व प्रदेश महंगाई, भ्रष्टाचार व लुट पाट से त्रस्त हो गया है। ऐसे में समाजवादी लोगों के पास सड़कों पर संघर्ष का मार्ग ही शेष बचा है ।
जनपद में कल होगा सपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन- पी एन चौधरी


