प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया विद्यार्थी जी का बलिदान दिवस

फतेहपुर ::- पत्रकारिता जगत के प्रेरणा स्रोत पत्रकार पुरोधा गणेशशंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस को प्रेरणा स्रोत के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित हथगाम, खागा के पत्रकारों ने विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। गणेश शंकर विद्यार्थी कलम को ही तलवार के रूप में प्रयोग करके देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया।

विद्यार्थी जी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक किया और जन-जन तक क्रांति की आवाज़ पहुंचाई। जिससे देशवासियों में क्रांति की लहर दौड़ गई और आजादी की लहर में युवा पीढ़ी आगे आकर हिस्सा लिया। विद्यार्थी जी पत्रकारिता जगत के प्रेरणा थे जिन्होंने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में काम किया और आजादी के लिए ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। अमर शहीद पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की कलम आजादी के साथ-साथ समाज की कुरीतियों पर ही कभी तलवार के रूप में तो कभी ढाल के रूप में बनी रही। जबकि आज पत्रिकारिता का स्वरूप लगातार विभक्त होता जा रहा है समाज सेवा देश सेवा से भिन्न सत्ता सेवा माफियाओं सेवा में लगा देखने को मिलता है जो देश और समाज के साथ-साथ पत्रकारिता जगत को को कलंकित कर रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट