बीसवें रोजे के मौके पर हुआ इफ़्तार पार्टी का आयोजन

देवरिया,

विकास खंड लार के मटियारा जगदीश में मस्जिद पर सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम सभा मटियारा जगदीश व आसपास के गांवों के रोजेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इफ्तार से पहले रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। निर्धारित समय पर अजान होने के बाद रोजेदारों ने खजूर, फल समेत विभिन्न व्यंजनों के साथ रोजा इफ़्तार किया।
इफ़्तार पार्टी के दौरान लोगों ने बताया कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। इस दौरान रोजेदार इबादत और नेक कार्यों के माध्यम से अल्लाह की रहमत पाने का प्रयास करते हैं। इफ़्तार पार्टी का आयोजन करने वाले लगभग दर्जनों की संख्या में युवाओं ने रोजेदारों और अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आयोजन कर्ता में मुख्य रूप से
हाफ़िज़ मोहम्मद रजा, जमील अंसारी, आसिफ अंसारी, आफताब आलम, अफजल हुसैन, फैसल अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, हसरत अली, फिरोज आलम, इरफान अली आदि लोग शामिल रहे।