मारपीट करने वालों ने गर्भवती बेटी को पेट में मारा, पिता ने आरोपियों पर लिखाया केस

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के चौमुखा में होली के दिन शराब पीकर गाली गलेॉज करने वाले अराजक तत्वों ने तीन दिन बाद फिर दूसरी बार एक व्यक्ति के घर पहुंचकर मारपीट की। इस घटना में एक गर्भवती युवती के पेट में भी चोट पहुंचाने की बात सामने आ रही है, जिसका इलाज चल रहा है।

लार थाना के चौमुखा गाँव के दीलीप प्रजापति पुत्र स्व० सुदई प्रजापति ने पुलिस को शिकायत की है कि मेरे बेटे पियूष प्रजापति को होली के दिन शराब पीकर कुछ लोग गाली दिये।

इस घटना के तीन दिन बाद फिर मेरे बेटे को मारने पिटने लगे।  मेरा लड़का घर में घुस गया तो नीरजर राजभर पुत्र शर्मा राजभर उसका भाई सुनील राजभर और उसका पिता शर्मा राजभर तिनो मिलकर घर का मुख्य दरबाजा हथौड़ा से तोडकर मेरी लड़की मनिषा (जो गर्भवती है) उसका गला दबाकर उसके पेट हाथ और मुँह पर प्रहार किए और साथ ही मेरी पत्नी भद्दी भ‌द्दी गालिया देते हुए पिटे और मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिए।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह ने कहा कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है, विधिक प्रक्रिया चल रही है।