मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकली

शेयर करे

खागा फतेहपुर ::-  खागा नगर के रहने वाले कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना भैया वा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया के द्वारा उनके जी टी रोड स्थिति युगराजेश्वर मंदिर में होने वाले मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज उनके नई बाजार स्थिति उनके पैतृक आवास से भव्य कलश यात्रा निकली गई,जो उनके आवास से चलकर नौबस्ता रोड होते हुए प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर से होकर सर्राफा बाजार से चौक जी टी रोड होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ,जहां पर सभी लोगों के लिए उत्तम जलपान की भी व्यापस्था करवाई गई थी।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहें,कलश यात्रा के दौरान कई जगह नगर के व्यापारियों द्वारा यात्रा का फूल बरसा कर आयोजकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल,नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि,ज्ञानेंद्र गुप्त,राजू दुबे,बजरंग दल के जिला सह संयोजक रोहित दीक्षित,छोटू सिंह परिहार,भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,युवा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह,बबलू सिंह,संतोष सिंह मंत्री,अश्वनी सिंह चौहान आदि प्रमुख रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट