खखरेरू / फतेहपुर ::- थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू के प्रताप नगर निवासी रमेश रैदास पुत्र जयराम आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा लोहरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क से उछलकर सामने पेड़ से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट



