जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे की तस्करी करने वाली एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि दिनांक 27/28 जुलाई 2026 की देर रात्रि में थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना पर एक महिला गिरधर पुर मोड़ के पास बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तुए लेकर जा रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर जाकर चेक किया गया तो पाया गया कि एक महिला सिर पर प्लास्टिक की बोरी में कुछ लिए हुए पैदल जा रही थी जिसे महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर नियमानुसार नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो बोरी से कुल 07 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम मिनसारी बाई पत्नी रुजेन्द्र निवासी महुआ खेड़ा थाना शाहनगर जनपद पन्ना (म०प्र०) बताया गया। संबंधित पर मु०अ०सं० 102/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कालिंजर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दारा सिंह थानाध्यक्ष कालिंजर, उ०नि० रणजीत बहादुर, कां० गौरव कुमार, रि०म०कां० सपना गुप्ता, रि०म०कां० श्रेया यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


