समथर /झांसी ::- स्थानीय पुलिस में अवैध बियर की बोतलों के साथ दो लोगों को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सायं थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ नगर में गस्त कर रहे थे गस्त करते हुए जैसे ही वह पीपरी बस स्टैंड पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर एक आल्टो कार नम्बर यू पी 78 बी वाई 7375 का चालक कार लेकर भागने लगा पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा जब पुलिस ने तलाशी की तो कार से चौबीस बीयर की बोतलों के साथ दो लोगों को पकड़ा पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सुनील कुमार निवासी ग्राम दतावली कलां थाना समथर तथा प्रदीप कुमार निवासी माधौगढ़ जिला जालौन बताया पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह सिपाही नीरज कुमार साथ रहे।
Crime24hours/संवाददाता मोहित कुमार शर्मा



