थाने के सामने मिट्टी माफिया बेलगाम पंडित जी’ के आगे कानून फेल

थाने के सामने खुलेआम अवैध खनन, अफसर बने मूकदर्शक

ओवरलोड डंपरों का राज, थाना-खनिज-RTO सब मौन

मिट्टी माफिया का साम्राज्य, कार्रवाई होते ही छूट जाती हैं गाड़ियां-

4000 प्रति डंपर की लूट, फतेहपुर में अवैध मिट्टी का खेल बेखौफ

थाना राधानगर के सामने मिट्टी माफिया का खुला खेल, पंडित जी का बोलबाला

ओवरलोड डंपरों पर कानून बेबस

 

फतेहपुर :-थाना राधानगर और गाजीपुर सीमा के बीचो बीच मिट्टी माफिया का ऐसा आतंक है कि कानून मानो नतमस्तक दिखाई दे रहा है। थाना राधानगर के ठीक सामने से प्रतिदिन ओवरलोड मिट्टी से लदे डंपर बेखौफ गुजर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर प्रशासन पूरी तरह मौन है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल एक प्रभावशाली व्यक्ति, जिसे इलाके में “पंडित जी” के नाम से जाना जाता है, के संरक्षण में चल रहा है। बताया जाता है कि मिट्टी का यह अवैध कारोबार काफी समय से जारी है और माफिया ने यहां अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
सूत्रों की मानें तो खनिज विभाग और आरटीओ विभाग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। ओवरलोडिंग, बिना परमिट परिवहन और अवैध खनन जैसे गंभीर मामलों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।माफिया का दावा है कि “हमारे ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती”, और यदि कभी दिखावे के तौर पर कोई कार्रवाई होती भी है, तो पंडित जी की गाड़ियां तुरंत छोड़ दी जाती हैं।

रेट लिस्ट भी तय, खुलेआम वसूलीजानकारी के अनुसार एक डंपर मिट्टी का रेट करीब ₹4000ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ₹1500 से ₹2500मेंअवैध मिट्टी प्लॉटों में धड़ल्ले से डाली जा रही

पूरे खेल में न तो पर्यावरण नियमों की परवाह है, न सड़क सुरक्षा की। ओवरलोड डंपर दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।प्रशासन की चुप्पी पर सवालस्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब थाना परिसर के सामने से ही अवैध कारोबार चलता रहे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे क्या खनिज माफिया कानून से ऊपर हो चुका हैअब देखना यह है कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन नींद से जागता है या फिर मिट्टी माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।