जनपद बांदा।
श्रेष्ठ विचार ही समाज में क्रांति लाते हैं इसी भावना के तहत बांदा के सारंग होटल में नीता खरे, साधना श्रीवास्तव और साधना निगम की पहल पर महिलाओं का एक नया संगठन “विदुषी कायस्थ महिला समूह” का गठन किया गया। इस दौरान बताया गया कि इस समूह का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य करना तथा सांस्कृतिक पर्वों पर एकत्र होकर विचारों का आदान- प्रदान करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता खरे ने की। समूह की संरक्षिका मृदुला सिन्हा (आर कन्या विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य) तथा मार्गदर्शिका श्रद्धा निगम (नाटक कला केंद्र) रहीं। इस अवसर पर साधना निगम, साधना श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, सुहासिनी श्रीवास्तव, कौमुदी श्रीवास्तव, सौम्या सक्सेना, अभिलाषा निगम, निधि श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रियंका निगम सहित 20 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदुषी कायस्थ महिला समूह आने वाले समय में सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत रहेगा।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


