शहरी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु सद्भावना सेवा मंच ने सौंपा ज्ञापन 

जनपद बांदा।

सोमवार को सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता “राजा” के नेतृत्व में पदाधिकारियों समेत सात सूत्रीय ज्ञापन बांदा शहर की समस्याओं को अतिशीघ्र निस्तारित करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि बांदा शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, शहर में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है और लोगों के आवास बन रहे हैं शहर में बिजली विभाग की हाई टेंशन लाइने लोगों की घरों के ऊपर से गईं हैं तारों की हालत जर्जर अवस्था में है पूर्व में कई जान माल की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसे सबक लेते हुए उन लाइनों को तत्काल प्रभाव से अलग रास्ते निकाली जाना अति आवश्यक है, जिससे जान माल की कोई अन्य घटना की पुनरावृत्ति ना हो। बांदा शहर के चारों तरफ आबादी बढ़ गई है लोगों के नए घर बन गए हैं वहां पर बिजली के खंभे नहीं लगाए गए और उन घरों में बहुत दूर से लठा,बांस,बल्ली,के सहारे लोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं जिनसे करंट का खतरा बना रहता है उन उन घरों तक बिजली के खंभे लगाए जाना अति आवश्यक है।

ज्ञापन में बताया गया है कि पूरे शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं आए दिन घटना दुर्घटना होती रहती है उन गढ्‌ढों को तत्काल प्रभाव से भरवाये जाए। पूरे शहर में हल्की बारिश होने पर जल भराव की गंभीर समस्या है जल भराव की समस्या से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए कठोर कदम उठाए जाए। पूरे शहर में अतिक्रमण चरम सीमा पर है जिसकी वजह से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है जैसे गायत्री नगर चौराहा में सैकड़ों की तादाद में ठेलिया रोड में लगने के कारण भीषण जाम लगता है आए दिन झगड़ा फसाद होता है गूलर नाका, छावनी, पीली कोठी, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, कालू कुआं, सब्जी मंडी, चौक बाजार, महेश्वरी देवी, बलखंडी नाका, आदि पूरे शहर में आम जनमानस को जाम से निजात दिलाने की मांग की गई।

सट्टन चौराहे से गोल कोठी रोड की पूरी सड़क ध्वस्त हो गई है तथा अवस्थी पार्क नगर पालिका डीएवी कॉलेज की रोड भी ध्वस्त हो गई है,आम जन मानस को बहुत दिक्कत है रोड बनवाने की भी मांग की गई। गायत्री नगर बबेरू रोड से कालका चौराहा तक डिवाइडर बना हुआ है बीच में एक भी कट नहीं दिया वहां पर स्कूल मंदिर बने हुए जिस कारण महिलाओं, बुजुर्गों,बच्चों को रोड क्रॉस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बल्कि गायत्री नगर से कालुकुवा तक डिवाइडर में तीन कट हैं इसलिए गायत्री नगर से कालका चौराहे तक कट करवाने की मांग रखी गई। बताया गया है कि गायत्री नगर बबेरू रोड में सड़क चौड़ी करण किया गया है पेड़ भी जड़ से नहीं काटे गए हैं उनकी जड़े और – चबूतरा नहीं हटाये गए हैं जिससे दुर्घटनाएं और अतिक्रमण हो रहा है,उनको हटवाने की मांग रखी गई। ज्ञापन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सद्भावना सेवा मंच प्रमोद गुप्ता राजा, प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, उपाध्यक्ष साजिद डॉलर, महासचिव नासिर खान, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, निशा वर्मा, उर्मिला वर्मा, राजकुमार गुप्ता राजू, अनमोल जड़िया, नेतराम वर्मा, इरफान खान, रहीस खान, गुलशन सोनी, बबलू श्रीवास, संदीप गुप्ता, गामा गुप्ता, विनय गुप्ता, जमुना गुप्ता, हर्षित द्विवेदी, बबलू, अनुराग यादव, शाहिद वेग चाँद, अवधेश सोनी, अमर पाल, अरशद खान आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट