UPI टैक्स के नए शुल्क के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने जलशक्ति राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर जताया विरोध

जनपद बांदा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, तिन्दवारी विधायक के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और UPI टैक्स, रोल बैक, रोल बैक, कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है, उन्होंने कहा डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए, आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेसजन उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एड०, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारीसत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महासचिव शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी एड०, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जनशामिल हुए।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar