सपा कार्यालय में मनाई गई प्रजापति दक्ष की जयंती

जनपद बांदा।

समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में प्रजापति दक्ष की जयंती समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती आज धूमधाम से मनाई गई है तथा उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नि.जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा ने की। रामलाल प्रजापति ने अपने उद्घोषणा में भगवान दक्ष को सृष्टि का रचनाकार बताया और उन्होंने पूरे सृष्टि को सही तरीके से जीवन जीने की कला के विषय में बताया। सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया। पार्टी के जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, कमल पाल, सुमन दिवाकर, नासिर खान, कुंवर यादव, सुनील कुशवाहा, आर के समुद्र, रोहित प्रजापति, रामसागर यादव, अवध बिहारी यादव, किशन यादव, सी पी प्रजापति, विशंभर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, प्रेम प्रजापति, अतुल प्रजापति, अजय प्रजापति, विनय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सागर प्रजापति, अनुपम लोहवंशी, नंद किशोर यादव, आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता “राजा” ने दी।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar