ब्राह्मण की बदनामी आख़िर कब तक – एडवोकेट रामसखा द्विवेदी

बी एच यू के पेपर के ब्राह्मण विरोधी सवाल पर नाराज़गी

खागा फतेहपुर ::-  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की परीक्षा में एमए के इतिहास के पेपर में ब्राह्मण विरोधी सवाल पर खागा का अधिवक्ता समाज काफ़ी नाराज है सोशल मीडिया में वायरल प्रश्न पत्र को पढ़कर आगबाबुला हुए ब्राह्मण समुदाय के लोगो ने इसे देश विरोधी ताक़तो की हरकत बताते हुए गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार शैल कुमारी को सौंपा।
ज्ञापन ने अधिवक्ताओ ने लिखा कि देश विरोधी ताकते भारत में जातिगत विद्धेस फैलाकर देश में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने की गरज से बार बार ब्राह्मण समुदाय की टारगेटिंग बदनामी करने का कुचक्र रच रही है जिसके विरुद्ध समय समय पर ब्राहमण समुदाय द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है।
लेकिन हर बार किसी न किसी विभाग द्वारा इसकी पुनरावृत्ति करके ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करना शासन की कमजोर नीति को दर्शाता है |

ताजा मामला बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की एम० ए० इतिहास की परीक्षा के एक प्रश्न पत्र से जुड़ा है जिसमे एक प्रश्न यह रखा गया है कि “ ब्राह्मणवादी पितृ सत्ता शब्द से आप क्या समझते है चर्चा किजिये की किस प्रकार ब्रहाम्न्वादी पितृ सत्ता ने प्राचीन भारत में महिलाओ की प्रगति में बाधा डाली ” इसमें आपत्ति जनक बात ये है कि यहाँ ब्राहमण को महिला की प्रगति में बाधा डालने वाला सिद्ध किया गया है इस सवाल में भारत की महिलाओ यानि आधी आबादी में ब्राह्मण विरोधी मानसिकता पनपेगी जिससे सामाजिक जातिगत सामुदायिक मतभेद को बढ़ावा मिलेगा जबकि ब्राह्मण हमेशा महिलाओ का सम्मान करता रहा है और महिलाओ को प्रथम पूज्य मानता है और ” यत्र नार्यस्तू पूज्यते रमन्ते तत्र देवता “ब्राह्मणों का ही कथन है इस तरह सम्पूर्ण विवरण दर्शाते हुए वकीलों की एक माँग ये थी की ब्राह्मण समुदाय विरोधी प्रश्न पत्र बनाने वाली संस्था व वनारस विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल इस प्रश्न पत्र को निरस्त करे तथा दूसरी माँग ये किया की विश्वविद्यालय प्रशासन ब्राह्मण समुदाय से सार्वजानिक माफ़ी मांगते हुए पेपर बनाने के दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए उसे तत्काल नौकरी से बर्खास्त करे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से वकीलों में रामसखा द्विवेदी , योगेश त्रिपाठी , दुर्गेश अवस्थी, नीतू जयसवाल, राजेश द्विवेदी, श्याम कुमार गुप्ता, अंशुमान शुक्ला, अरविंद पांडेय, अनूप कौशल, कृष्णा तिवारी, अभिषेक, ब्रजेश शुक्ला, गुड्डू मिश्रा, हेमराज शर्मा, शिव सिंह पप्पू, आशीष लोधी उर्फ सारंग, रजोल यादव, दीपक तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट