कार्यों की प्रगति को देखकर हसवा ब्लाक प्रमुख ने भरपूर सहयोग देने का दिया अस्वाशन

फतेहपुर खागा ::- कोतवाली क्षेत्र खागा के नौबस्ता मार्ग स्थिति गोपालपुर (मुक्तीधाम)इन दिनों नगर पंचायत खागा में चर्चा का विषय बना हुआ हैँ पाठको को बता दें की लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत खागा के युवाओं ने संकल्प लिया था की मुक्ती धाम का कायाकल्प करना हैँ।
विकास पासवान हसवा ब्लाक प्रमुख ने नौबस्ता रोड स्थिति मुक्तिधाम में ज्ञानेंद्र गुप्ता व उनके सहयोगियों से की मुलाक़ात, मुलाक़ात के दौरान कार्यों की ली गईं जानकारी ज्ञानेंद्र गुप्ता जी ने प्रमुख जी को बताया की “मुक्तिधाम जीर्णोद्धार जन सहयोग” नामक एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया हैँ जिसमे नगर के सनातन धर्म के मानने वाले ज़्यादातर सम्मानित साथी जुड़े हुवे हैँ जिसमें वो अपना सुझाव देते रहते हैँ
विकास पासवान ने ज्ञानेंद्र जी का हौसला बढ़ाते हुवे कहा की आप ने बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी अपने कंधो पर ले ली हैँ मेरे लायक जो सहयोग होगा वो हमें बताईये हमसे जो बन पड़ेगा आपके इस मुहीम में हम अपनी भागीदारी नाभाएंगे।
इस मौके पर विकास पासवान, ज्ञानेंद्र गुप्ता, ब्रजेश सिंह,राहुल गुप्ता, जुगेश सिंह,धर्मेंद्र कुमार सहित जिम्मेदार मौजूद रहे।
Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी


