संत शिरोम

णि रविदास जी की यात्रा का रिद्धि शिद्धि होटल में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री ने किया ज़ोरदार स्वागत फूल माला व पुष्प किया अर्पित

ढ़ोल नागाड़ो के साथ यात्रा की हुई शुरुआत

यह यात्रा प्रयागराज से चलकर रिद्धि-शिद्धि होटल खागा पहुँची खागा से फतेहपुर के लिए किया प्रस्थान

फतेहपुर खागा ::- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत काशी (वाराणसी) की पावन धरा से पधारे पवित्र माटी युक्त कलश का कौशाम्बी–फतेहपुर बॉर्डर स्थित रिद्धि सिद्धि होटल के समीप श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मीय स्वागत, कृष्णा पासवान राज्य मंत्री ने पुष्प माला अर्पित कर किया।

संत गुरु रविदास महाराज जी के समता, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं मानवता के अमूल्य विचार आज भी संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समरस, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।



