फतेहपुर खागा ::- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों और आधिकारिक रोस्टर के अनुसार, नवरात्रि और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के आदेश रहते हैं।
सामान्य दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 18 से 20-22 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर रहता है, लेकिन त्योहार या नवरात्रि के विशेष अवसरों पर सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। उसके बाद भी अगर आज नवरात्री के पहले दिन महामाई के दरबार में अंधेरा रहे तो यह चिंता का विषय हैँ
समस्त ग्रामवासयों निवासी ग्राम दवन्नापर मजरे सलेमपुर गोली पोस्ट अमाव, थाना खागा तहसील खागा जनपद फतेहपुर के क्षेत्र में पिछले लगभग 6-7 महीनों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति अत्यंत खराब चल रही है। गांव/क्षेत्र में पूरे दिन में लगभग 6-7 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है, जबकि बाकी समय बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। कई बार बिजली कुछ समय के लिए आने के बाद बार-बार चली जाती है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई, किसानों के सिंचाई कार्य, पानी की व्यवस्था तथा छोटे-बड़े रोजमर्रा के काम बहुत प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से किसानों को बिजली समय पर न मिलने के कारण खेतों की सिंचाई करने में काफी परेशानी होती है। गर्मी के समय बिजली की कमी के कारण घरों में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और अन्य लोगों को भी काफी परेशानी होती है। उसके बाद भी समस्या आज भी बनी हुई हैँ।
नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करने,विद्युत विभाग के सभी नियमों का पालनकरने के बावजूद इतनी कम विद्युत आपूर्ति मिलना आम जनता के लिए बहुत कठिनाई का विषय है। खबर लिखें जाने तक महामाई के पंडाल में अंधेरा था।
इसी प्रकरण पर नगर पंचायत खागा के जे ई अनूप जी से बातचीत की गईं तो उन्होंने बताया की जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जायेगा।


