जनपद बांदा।
कोरी समाज सेवा समिति, बांदा के पदाधिकारियों ने स्वराज कॉलोनी में बैठक आयोजित कर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना माता झलकारी बाई की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, वीरता, शौर्य, त्याग, बलिदान और पराक्रम को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता झलकारी बाई ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी वीरता और साहस से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित सभी लोगों ने उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कल्लूराम राम वर्मा, उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा, मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट, उपमंत्री कमलेश कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सचिन प्रताप सिंह, संरक्षक सदस्य चुनुवाद कबीर एवं चंद्रपाल कोरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी समिति के मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट ने दी।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


