संत रामपाल बाबा के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की 

जनपद बांदा।

बांदा में संत रामपाल बाबा के खिलाफ हिंदू संगठनों के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि बाबा रामपाल की जांच कराई जाए और ऐसी अवध टिप्पणी और लिखो पर कार्रवाई की जाए जिस पर बाबा हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और हमारे देवी देवताओं पर अवैध टिप्पणी करता है। जिस तरह से बाबा स्वयं को भगवान का स्वरूप बता कर देवी देवताओं पर अमर्यादित यदि टिप्पणी कर रहा है और लिख रहा है उस पर लोगों में आक्रोश उमड़ रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संत रामपाल एवं उनसे जुड़े प्रचार माध्यमों की कथित गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन धर्म के देवी-देवताओं, धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या और अन्य संतों को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। संगठन ने कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री की मूल ग्रंथों से तुलना कर जांच कराई जाए और यदि जांच में कानून के तहत अपराध प्रमाणित होता है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में धार्मिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने की भी मांग की गई।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट