जनपद बांदा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्यनीय माता जी के निधन का समाचार मिलने पर कमासिन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेस क्लब कमासिन में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
वक्ताओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। इस दुख की घड़ी में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पत्रकार रामकिशोर यादव, नंदकिशोर वर्मा, आरके प्रजापति, शत्रुघ्न सिंह, राधेश्याम गुप्ता, प्रभंजन गुप्ता, शुभम तिवारी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


