रिपोर्ट – जयराम जी तिवारी मनियर बलिया
डॉ दिग्विजय कुमार की जगह लेंगे चार्ज,सिकंदरपुर के साथ मनियर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे डॉ दिग्विजय कुमार
मनियर बलिया! बलिया जनपद अंतर्गत मनियर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के नए चिकित्साधिकारी डॉ० दिनेश सिंह होंगे। डॉ दिनेश सिंह का स्थानांतरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय से दिनांक 17 नवंबर को मनियर के लिए हुआ था।
डॉ दिनेश सिंह वर्तमान में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैरीटार में तैनात थे। जिसके बाद उन्हें मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्साधिकारी( प्रभारी ) बनाया गया है। सीएमओ ने अपने पत्र में कहा है कि दिनेश सिंह समस्त वित्तीय तथा प्रशासनिक चार्ज ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि दिनेश सिंह कुछ समय पूर्व भी मनियर के चिकित्साधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं |परंतु किसी कारणवश उनके यहां से स्थानांतरण कर दिया गया था।इनके जाने के बाद डॉ० शैलेंद्र रावत और उनके बाद डॉक्टर दिग्विजय ने यहां का चार्ज संभाला, और अब डॉ दिनेश सिंह पुनः यहां के चिकित्साधिकारी होंगे।


