जनपद बांदा।
कोरी समाज सेवा समिति की मासिक बैठक रविवार को कबीर सभा भवन, कबीर नगर बांदा में संपन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को इस वर्ष भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह आगामी 29 नवंबर 2026, दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान समारोह में उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक अथवा किसी अन्य स्नातक डिग्री की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

समिति ने समस्त स्वजातीय बंधुओं, छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं समाज के ऐसे होनहार बच्चों का आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य जमा कराएं। आवेदन के साथ छात्र-छात्रा का अंकपत्र, आधार कार्ड की प्रति एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र समिति कार्यालय, कबीर भवन, कबीर नगर बांदा अथवा समिति के किसी पदाधिकारी के पास 25 नवंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं।
बैठक में समिति अध्यक्ष कालूराम वर्मा, उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा, मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट, उपमंत्री कमलेश कुमार वर्मा, ऑडिटर पुष्पेश कुमार वर्मा, कार्यकारी सदस्य सचिन प्रताप सिंह तथा संरक्षक सदस्य चुनुवाद कबीर एवं चंद्रपाल कोरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह और जागरूकता बढ़ाना है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


