जनपद बांदा।
बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र निवासी पुष्पांजलि मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पिता के डायलिसिस में हो रही लापरवाही की शिकायत की है। प्रार्थिया ने बताया कि उनके पिता बद्री प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम कमासिन का डायलिसिस बीते चार वर्षों से जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में हो रहा है।

आरोप है कि बीते कई दिनों से वहां का स्टाफ व संबंधित अधिकारी अकारण डायलिसिस नहीं दे रहे हैं। बीते शुक्रवार से बिना कारण बताए इधर-उधर घुमाया जा रहा है। प्रार्थिया का कहना है कि पिता की हालत बिगड़ती जा रही है, जिससे पूरा परिवार आहत और परेशान है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से पिता का डायलिसिस कराने की मांग की है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


