शहर की विभिन्न समस्याओं के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में सौंपा गया डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन

जनपद बांदा।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी, बाँदा को जिला व शहर की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनका समाधान करने हेतु तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि “हमारी पहली मांग है कि पूरे बांदा जनपद में खाद की समस्या है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसान लाइन लगाये खड़ा रहता है, सुबह से शाम हो जाती है। खाद की कालाबाजारी बन्द की जाये। दूसरी मांग में कहा गया है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पूज्य इन्दिरा जी का शहादत दिवस है। अभी इन्द्रा पार्क को कम्पलीट नहीं किया गया है। ना ही सफाई की गई है। उन्होंने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली है कि इन्द्रा पार्क के बगल में कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को एलाट कर दिया गया है। इसकी जाँच हो तथा इन्द्रा पार्क को 31 अक्टूबर 2026 को शहादत दिवस मनाने के लिये कम्पलीट कर, उसे खोला जाये।

वहीं तीसरी मांग में कहा गया कि ग्राम पंचायत- गन्छा के कैता पुरवा में घर-घर जल योजना के अन्तर्गत नल नहीं हैं, टंकी बनी है, पाइप पड़े हैं, पानी की सप्लाई नहीं होती है। यही हाल परहन पुरवा का भी है। कैता पुरवा में कोई स्कूल नहीं है, बच्चे बजरंग पुरवा में पढ़ने जाते हैं। यहाँ कोई स्वास्थ्य केन्द्र भी नहीं है। यह समस्यायें बड़ोखरखुर्द ब्लाक की हैं। यहाँ विद्युत पोल भी नहीं हैं, जिससे लोग कनेक्शन ले सकें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगभग लगभग यहीं समस्याएं बांदा जिले के हर गांव की हैं।” ज्ञापन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, बाबूराम यादव, बलबन खान गौरी, सीमा बाबी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, इरफान खान सभासद, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, राममिलन सिंह पटेल, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, दिव्यांश वर्मा, गौरव सक्सेना, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट