राजेश दीक्षित के नेतृत्व में महात्मा गांधी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी की मनाई गई जयंती

जनपद बांदा।

बांदा जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड, बांदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस जनों द्वारा महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर महान विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “सत्य और अहिंसा का ही दूसरा नाम गांधी था, गांधी जी के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए असहयोग आंदोलन, विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, नमक सत्याग्रह आंदोलन व भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश में चलाया गया, जिसके परिणाम स्वरूप देश आजाद हुआ, 1929 में माता कस्तूरबा, जे बी कृपलानी, महादेव देसाई सहित गांधी जी बांदा आए कुंवर हरिप्रसाद सिंह की कोठी में रुके, दूसरे दिन हजारों की संख्या में देश प्रेमियों के साथ नगर भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान नगर कोतवाली में आजादी का प्रतीक चरखे वाला तिरंगा स्वयं सीढ़ी लगाकर फहराया गया। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए उन्होंने बतलाया कि शास्त्री जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी अत्यंत ही सादा व सरल जीवन व्यतीत करने वाले महापुरुष थे, जिनके कार्यकाल में देश की सैन्य शक्ति व हरित क्रांति लाने में अतुलनीय योगदान रहा, आज भी जय जवान, जय किसान का नारा जन जन में लोकप्रिय है। साथ ही प्रयागराज के प्रथम सांसद प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी की जयंती मनाई गई। साथ ही कांग्रेस महासचिव शोएब रिजवी द्वारा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे द्वारा लिखित पुस्तक “गांधी जरूरी हैं” भेंट की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा पूर्व शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के पुनः कांग्रेस में शमिल होने व मानव क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आर एन मानव द्वारा अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किए जाने पर प्रकाश डाला माल्यार्पण कर स्वागत व बधाई दी गई। इस कार्यक्रम अवसर पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद मोहन साहू, संजय गुप्ता, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव हेमन्त वर्मा, बाबूराम यादव, केशव पाल, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, रामकृष्ण निगम नगर अध्यक्ष नरैनी, अशोक सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष जसपुरा, सेवादल कैलाश नाथ बाजपेई, राजबहादुर गुप्ता, छेदीलाल धुरिया, अशोक चौहान, इरफान खान सभासद, लालबाबू राजपूत, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, कृष्ण कुमार, जीतेन्द्र गुप्ता, शब्बीर सौदागर, रफत खान गोगा, अली बख्श, दिनेश गुप्ता, अशरफ उल्ला रम्पा, गोविन्द नारायण, निरंजन बाजपेई, गोविन्द नारायण, रामप्रसाद पाल, मेहंदी हसन, राजेन्द्र प्रजापति, विपिन कुमार, अंसार भाई, जमील, पहलवान गयाप्रसाद, राजकुमार गुप्ता, नोमान फारूकी, सैय्यद वारिस अली, हरिश्चंद्र बाजपेई, राजेन्द्र कोरी, इस्लाम, सुखदेव गांधी आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ० संजय द्विवेदी दनादन ने किया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट