Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

विद्यालय में कविता पाठ कराकर छात्रोंं का किया उत्साहवर्धन

विद्यालय में कविता पाठ कराकर छात्रोंं का किया उत्साहवर्धन

खागा (फतेहपुर)धाता विकास खण्ड क्षेत्र के चौधरी बद्री विशाल सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय छात्र-छात्राओं की वाचन शैली तथा बौद्धिक क्षमता के विकास के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य आयूषी सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों के मध्य कराया गया। और प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं का प्रधानाचार्य द्वारा उत्साह वर्धन किया गया।
खागा तहसील क्षेत्र के विकासखंड अंतर्गत चौधरी बद्री विशाल सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के वाचन शैली तथा बौद्धिक क्षमता के विकास के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक आयुषी सिंह ने बताया कि कक्षा 8 कार्यक्रम था प्रथम स्थान सत्यम कुमार और सुशील अभिषेक ने प्राप्त किया और उन्होंने बताया कक्षा 4 के छात्र सत्यम कुमार ने कविता गायी। आंधी आई जोर शोर से पूरा घोंसला अंडे फूटे कितने दुख की बात रहेगी अब यह चिड़िया कहां रहेगी हमने खोला खिड़की को बुला रहे हैं उसको पर वह ची ची करती है घर मैं तो वह नहीं रहेगी घर में पेड़ कहां से लाए कैसे यह घोंसला लाए कैसे फूटे अंडे जोड़ें कितने दुख की बात रहेगी अब यह चिड़िया कहां रहेगी। तथा इन्होंने प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमो को कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे और एक से एक अच्छा संदेश जायेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!