जनपद बांदा।
जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा द्वारा आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत एफ.एल.सी. (First Level Checking) की तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को एफ.एल.सी. कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफ.एल.सी. हेतु निर्धारित स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफ.एल.सी. प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों का रख- रखाव एवं कार्यवाही की वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्थाएं नियमानुसार सुनिश्चित की जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


