विधायक रिजवी बाढ़ प्रभावित बहदुरा पहुंचे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

 

रिपोर्ट – जयराम जी तिवारी मनियर बांसडीह बलिया

अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी करने को करने को कहा

बलिया जनपद के मनियर ब्लाक अंतर्गत समाजवादी पार्टी के सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी मनियर ब्लॉक के बहादुर गांव पहुंचे उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और जमीनी हालात का जायजा लिया।

विधायक ने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण जीवन मुश्किल हो गया है कई परिवारों के घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है उन्होंने तत्काल अधिकारियों से संपर्क किया और हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा जबकि बुजुर्गों और बीमार लोगों की दवाइयां के लिए परेशानी हो रही है किसानों के खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबने से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है आप लोग परेशान ना हो हम आपको मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ेंगे विधायक ने कहा उन्होंने यह भी कहा आप अकेले नहीं है।आपका दर्द मेरा दर्द जब तक यह संकट टलेगा नहीं मैं आपके साथ खड़ा हूं उन्होंने चेतावनी भी किया अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जनता के साथ मिलकर तहसील का घेराव किया जाएगा और बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठाई जाएगी विधायक ने कहां सिकंदरपुर पुरा मेरा परिवार है और परिवार को मुसीबत में अकेला छोड़ना मेरी आदत में नहीं है ।