साइबर ठगी की ₹5 हजार धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

 

रिपोर्ट— जयराम जी तिवारी

मनियर (बलिया)। बलिया जनपद के थाना मनियर क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित के बैंक खाते से निकाली गई ₹5,000 की धनराशि को साइबर हेल्पडेस्क टीम ने वापस करा दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना मनियर क्षेत्र के बघौता बहदुरा निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र पारसनाथ के बैंक खाते से दिनांक 06 दिसंबर 2025 को साइबर ठगी के माध्यम से ₹5,000 निकाल लिए गए थे। जानकारी होने पर पीड़ित ने NCRP पोर्टल एवं थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन में थाना मनियर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए ठगी की गई ₹5,000 की पूरी धनराशि होल्ड करा ली।

इसके बाद MRM PORTAL पर धारा 106(3) BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए होल्ड धनराशि ₹5,000 को दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।

अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित सत्येन्द्र कुमार ने बलिया पुलिस एवं थाना मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।