जनपद बांदा।
बांदा में समाजवादी पार्टी द्वारा नरैनी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय में पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के साथ-साथ सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रदेश सचिव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर चर्चा करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही सुमन दिवाकर ने अपने वक्तव्य में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। साथ ही सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का पुष्प भेंट कर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र मैं कोने-कोने से आए हुए क्षेत्रवासी एवं नगरवासी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजभूषण सिंह यादव, सुमन दिवाकर, सीताशरण पटेल, जगमोहन यादव रामराज पटेल, मनोज यादव, लालू यादव राजेंद्र यादव नत्थू पाल, बच्चू राजपूत रामविलास राजपूत रामदीन पटेल, अवध पटेल, मोहम्मद हुसैन हफीज खान, अमित यादव, राजेंद्र यादव, रामचरन पाल, सत्यनारायण यादव, जगमोहन यादव, उमेश राजपूत, सुनील कुशवाहा, राजेश भारती, अंकित दिवाकर, बाला पाल, सुभीन यादव, सगीर अहमद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


