जनपद बांदा।
मंगलवार दिनांक 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपर जिलाधिकारी (वित्त / राजस्व) कुमार धर्मेन्द्र की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रट, बांदा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद एवं अन्य अतिथिगण के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता, विधायक सदर के प्रतिनिधि रजत सेठ, मा० ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गयी, इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उद्बोधन को उपस्थित अभ्यर्थियो के मध्य सजीव दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा 43 नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी को राजकीय सेवा में योगदान हेतु बधाई देते हुये अपनी सेवायें अन्नदाता किसानो को पूर्ण मनोयोग से समर्पित करने की बात कहीं गयी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उप कृषि निदेशक बांदा, डॉ अभय कुमार सिंह यादव द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ देकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा नव नियुक्त प्राविधिक सहायको को बधाई देते हुये अवगत कराया कि जनपद में कुल 71 न्याय पंचायते है, जिसमें इन कर्मचारियों की नियुक्ति रिक्त न्याय पंचायतो में की जायेगी, जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ को जमीनी स्तर पर प्रसारित किया जायेगा, जिससे किसानो को असानी से विकास की योजनाओ का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का संकल्प है कि देश को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाऐ इसी के क्रम में कृषि के क्षेत्र में गति प्रदान करने हेतु सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है, जिससे हमारा किसान आत्म निर्भर हो सके तथा कार्यक्रम के अन्त में सभी नव चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ० अर्चना भारती,चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक अधिकारियों / कर्मचारियों एवं पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


