सघन जागरूकता अंतर्गत स्वास्थ शिविर व जादूगर कार्यक्रम का आयोजन

जनपद बांदा।

बुधवार दिनाँक 12 अगस्त 2026 को उ० प्र० राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय पुरुष बाँदा में एक स्वास्थ्य शिविर एवं जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उ‌द्घाटन डा० विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० किशुन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यकम में डा० अजय कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी बाँदा एवं जिला कार्यकम प्रबन्धक बृजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी, टी०बी० हेपेटाइटिस एवं एस०टी०आई० मरीजों कि जाँच कि गयी साथ ही जादू के माध्यम से लोगों में एचआईवी / एड्स कि जागरूकता का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही जिला क्षयरोग उन्मूलन केन्द्र बाँदा में भी एक जादू कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप जिला क्षयरोग अधिकारी डा० देवेश माथुर एवं बृजेन्द्र कुमार डी०पी०एम० द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसमें जादूगर बी० गोपल एण्ड कम्पनी द्वारा जादू के माध्यम से एचआईवी / एड्स के कारण एवं बचाव कि जानकारी दी गयी एवं समाज में एचआईवी के बारे में फैली हुई भ्रांतियों को दूर किया गया। जिसमें क्यू आर कोड के माध्यम से सेल्फ रिस्क असिस्मेट भी लोगो से करवाया गया। एचआईवी टोल फ्री हेल्प लाइन नं० 1097 के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर दिशा बाँदा से मुन्नालाल प्रजापति डीआईएस, रिवान हुसैन नकवी, लेखाकार टी०बी० कार्यालय में आमिर हाशमी लेखाकार लिा चिकित्सालय बाँदा से विपिन बिहारी काउन्सलर, एल०टी० हितेन्द्र कुमार, वर्षा गुप्ता, एस०टी०आई० काउन्सलर, किशोरा परामर्शदाता चन्द्रेश गुप्ता, महिला चिकित्सालय बाँदा से रूचि मिश्रा काउन्सलर, नीलम गुप्ता, एस०टी०आई० काउन्सलर ए०आर०टी० से गंगाराम फार्मासिस्ट, अजय कुमार काउन्सलर, टी०बी० एल०ट० दिनेश गुप्ता एवं टी०आई० सर्वार्थ सेवा संस्थान से काउन्सलर विष्णु दीक्षित, रोहित मौर्य एम०एण्डई०, ओ०आर०डब्लू सुधा दीक्षित, ओ०आर०डब्लू फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट