खोये हुए 08 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया, चेहरे पर छाई खुशी 

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा गुम/भटके हुए 08 वर्षीय बालक के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2026 को चौकी इंचार्ज महोखर दुर्विजय सिंह मय पुलिस बल महोखर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहन की चेकिंग कर रहे थे की चौराहे के फुटपाथ पर एक 08 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में मिला जो अपना नाम पता नहीं बता रहा था। चौकी महोखर पुलिस द्वारा बालक को संरक्षण में लेकर चौकी पर लाया गया तथा उसके परिजनों के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया। जानकारी के क्रम ज्ञात हुआ कि बालक के परीजन ग्राम सीमौर थाना गाज़ीपुर जनपद फतेहपुर मे रहते है। बालक अपने पिता के साथ ग्राम जमापुर थाना गिरवां जनपद बांदा अपनी नानी के घर आया हुआ था और वहां से अपनी फूफी के घर ग्राम जमुआ थाना तिंदवारी गया था। इसी दौरान ग्राम जमुआ से अपनी नानी के घर जाते समय रास्ता भटक गया और महोखर बांदा की तरफ आ गया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चे की नानी व बच्चे के पिता से संपर्क कर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बच्चे को वापस पाकर पुलिस टीम की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी महोखर दुर्विजय सिंह, कां० रवि कुमार, कां० ह्रदेश सैनी, कां० राजेश राय, कां० विकास सिंह, कां० उमेश कुमार यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar