श्रावण मास कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना एट परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

जालौन के थाना एट मे आज दिनांक 2 अगस्त 2026 दिन रविवार समय करीब 6:00 बजे शाम को थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना एट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसे में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।
बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने, सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करने तथा प्रशासन द्वारा जारी (गाइडलाइंस ) दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी विशेष बल दिया गया। व्यापारियों एवं आयोजन समितियों से कहा गया कि वे अपने कार्यक्रमों की पूर्व सूचना पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं ताकि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा सकें।
पीस कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे कानून का सम्मान करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें तथा कांवड़ यात्रा एवं सभी आगामी त्योहारों को आपसी सहयोग, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाकर सामाजिक एकता का परिचय दें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद निरंजन( लालजी )
ललन चाचा, अजमेरी, जाहिर चाचा, अजमत नेता, अरविंद्र कुमार, प्रतिनिधि, सुल्तान खान, समसाद, खान, निज़ाम, उस्सदुल, गजेंद्र यादव सभासद कृष्णा कुशवाहा शीलू गौतम राहुल पचौरी दर्जनों क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे