खागा की राजनीति में बृजेश सिंह का बढ़ता कद, जनसेवक से जननेता बनने का मिला जनसमर्थन

मंत्री कृष्णा पासवान के जन्मदिन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज ने दिखाई एकजुटता

बृजेश सिंह की बढ़ी सियासी ताकत, हजारों की भीड़ ने दिया भरोसे का संदेश

खागा/फतेहपुर
खागा की राजनीति में इन दिनों जो नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है वो है भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह का पद से बड़ी उनकी कर्मठता और जनता से सीधा संवाद उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। पिछले कई वर्षों से लगातार चल रहे “जनता दरबार” ने उन्हें खागा ही नहीं, पूरे क्षेत्र के सर्वसमाज का भरोसेमंद चेहरा बना दिया है..
.बृजेश सिंह का आवास अब खागा की आम जनता के लिए “न्याय का दूसरा घर” बन चुका है। यहां सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फरियादियों का तांता लगा रहता है जमीन का विवाद हो, वृद्धा पेंशन अटकी हो, आवास न मिला हो या सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो – हर समस्या को बृजेश सिंह खुद सुनते हैं और संबंधित अधिकारी से बात कर तुरंत निस्तारण कराते हैं खास बात ये कि यहां कोई VIP कल्चर नहीं। किसान, मजदूर, महिला, युवा – सबको बराबर सम्मान मिलता है। इसी वजह से लोग अब उन्हें “सुलभ नेता” और “जनता का सिपाही” कहने लगे हैं..
बीते रविवार को मंत्री कृष्णा पासवान के जन्मदिन के अवसर पर बृजेश सिंह के आवास पर जो जनसैलाब उमड़ा उसने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी इस भव्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह “पप्पू सिंह”, अपर्णा सिंह गौतम, मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे केक कटने के बाद हजारों की। संख्यक में लोगों को खाना खाने की व्यस्था की गई थी.

..कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजेश सिंह ने कहा, “मेरे लिए राजनीति पद नहीं, सेवा का माध्यम है। मैं 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध हूं। मेरा दरवाजा हर उस व्यक्ति के लिए खुला है जो न्याय और सम्मान चाहता है। जाति, धर्म, पार्टी से ऊपर उठकर मैं सिर्फ इंसानियत की सेवा करता हूं।”उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है..

.राजनीतिक जानकारों की मानें तो बृजेश सिंह ने बहुत कम समय में संगठन और समाज दोनों में अपनी मजबूत जगह बना ली है गरीबों के बीच राशन, किसानों के बीच फसल बीमा, युवाओं के बीच रोजगार के मुद्दे और महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं को लेकर उनकी सक्रियता उन्हें एक “सम्पूर्ण जननेता” बनाती है..

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी कहना है कि बृजेश सिंह जैसा जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है..

आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका खागा में हो रही इन गतिविधियों को आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जिस तरह जनता का समर्थन बृजेश सिंह को मिल रहा है, उससे साफ है कि वह खागा की राजनीति के बड़े प्रभावशाली चेहरों में बनते जा रहे है..

स्थानीय लोगों का कहना है, “जब नेता जनता के बीच रहता है, तो जनता भी नेता के साथ खड़ी होती है। बृजेश सिंह ने यही करके दिखाया है.