जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों रिंकू पुत्र सुरेश व सलमान पुत्र अमिया को कनवारा मोड़ कृषि विश्वविद्यालय के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त रिंकू के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रेलवे अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इस दौरान 02 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा, 02 मोबाइल फोन तथा 1520 रुपए बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू पुत्र सुरेश निवासी मुचियाना मोहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा तथा सलमान पुत्र अमिया निवासी मुरवा हुसैनपुर थाना गिरवां जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 383/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कृषि विश्वविद्यालय दीपक कुमार सैनी, चौकी प्रभारी संकट मोचन आकांक्षा पटेल, हे०कां० राघवेन्द्र सिंह, कां० दीपक कुमार, कां० जितेन्द्र सिंह, कां० मोहित शिवहरे मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त रिंकू, अभियुक्त सलमान उर्फ लाला का आपराधिक इतिहास भी प्राप्त हुआ है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


