जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में दिनांक 28/29 जुलाई 2026 की देर रात्रि को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम दुरेड़ी चौकी भूरागढ के पास से अभियुक्तों को एक डीसीएम वाहन में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। डीसीएम वाहन से कुल 14 भैंस बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त में वाहिद पुत्र मजीद निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा जनपद बांदा तथा जसीम पुत्र शकील निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा जनपद बांदा रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र०नि० मटौंध दीपेऩ्द्र कुमार सिंह, नि प्रेमनाराय़ण सिंह, उ०नि० अरविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी भूरागढ़, कां० अनुज यादव, कां० शशिकांत, कां० सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


