इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुंडा की भाजपा नेत्री डॉ सुमन साहू दीदीजी का साहू समाज के लोगो ने फूल मालाओं व अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया
प्रतापगढ़ ::- सुल्तानपुर में तेली जागरूकता सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि कुंडा की भाजपा नेत्री डॉ सुमन साहू दीदीजी रही जिसमें उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और समाज के संतों-महापुरुषों व माँ कर्मा देवी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रगान के साथ हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ सुमन साहू दीदीजी को माल्यार्पण कर राधा कृष्ण का चित्र व अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया । तत्पश्चात आये हुए सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया और संबोधन में मुख्य रूप से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, आपसी भाईचारा व साहू समाज के संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में तेली समाज की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वही सम्मेलन में युवाओं को आगे आने और समाज के कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया गया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी बात रखी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल गुप्ता ने की वही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष साहू ने किया ।
कार्यक्रम के समापन में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान युवाओं और वरिष्ठ लोगों के विषय मे सम्मान पूर्वक चर्चाएं की गई । इस सफल आयोजन से साहू समाज के लोगों में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के विकास के प्रस्ताव, युवाओं के लिए मार्गदर्शन और वरिष्ठ जनों का सम्मान शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ,जिला संरक्षक अवधेश साहू ,अजय साहू ,महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश साहू, नगर अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, गंगा सागर साहू, आदि तेली समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट


