सीएम योगी का फतेहपुर दौरा, राजनैतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

चाय पर चर्चा करते हुवे समाजसेवी प्रबुद्धजन

फतेहपुर खागा ::- कोतवाली खागा अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रत्येक दिनों की भांति आज फिर मॉर्निग वाक पर निकले नगर पंचायत खागा के प्रबुद्धजन लेकिन आज का विषय स्वास्थ्य पर चर्चा नहीं अपितु कौन होगा 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री इस पर चर्चा हुई

उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अचानक फतेहपुर में दौरा होने से नगर पंचायत खागा में विशेष हलचल देखने को मिली हैँ समाजसेवीयो ने चाय पर चर्चा करते हुवे 2027 में कौन होगा मुख्यमंत्री इस विषय पर स्वास्थ्य चर्चा हुई चर्चा के दौरान सभी लोगो ने अपने-अपने विचार रखें समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने कहा की योगी आदित्यनाथ जी जैसा संत व सीएम मिलना उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सौभाग्य का विषय हैँ।

समाजसेवी राज कुमार जी ने अपने विचार रखते हुवे कहा की समाजवादी पार्टी की तेज तर्रार महिला नेत्री रत्नेश रत्ना जी प्रदेश सचिव महिला सभा भावी प्रत्याशी खागा विधानसभा से टिकट मिलना चाहिए क्योंकि उनकी समाज में एक अच्छी छवि हैँ जिस प्रकार पल्लवी पटेल जी एक अच्छी वक्ता और एक अच्छी समाज सेविका हैँ ठीक उसी प्रकार रत्नेश रत्ना जी भी एक अच्छी वक्ता व समाजसेविका हैँ इनको काफ़ी समय पहले ही समाजवादी पार्टी में आ जाना चाहिए था एक विशेष चीज़ जिससे वो जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैँ वो हैँ उनकी उच्च शिक्षा जिसकी वजह से युवाओं को उनसे एक उम्मीद हैँ 243 विधानसभा खागा में समाजवादी पार्टी से टिकट मिलता हैँ तो उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही हैँ। डी आई जी साहब की लोकप्रियता में शायद कुछ कमी रह गई जिस वजह से वो अपनी सीट नहीं निकाल पाए समाजवादी पार्टी से अनेको दावेदार हैँ खैर देखना अब ये हैँ की कौन सा राजनेता अपना वर्चस्व कायम रख पाता हैँ।

एक समाजसेवी ने अपनी प्रति क्रिया व्यक्त करते हुवे कहा की जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने प्रमुखता से विक्रम सिंह जी व धुन्नी सिंह जी का नाम मुखर होकर लिया हैँ इससे यह स्पष्ट होता हैँ की इन दोनों नेताओं की सीट पक्की हैँ
राज्य मंत्री कृष्णा पासवान पशु धन एवं दुग्ध विभाग ने योगी जी को आस्वस्त कराते हुवे भरे मंच से हुंकार भरी हैँ की इस बार फतेहपुर की जनता 6 की 6 सीट भाजपा को देने जा रही हैँ।

*बड़ा सवाल*

कौन होगा उत्तर प्रदेश का अगला सीएम ?

क्या उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा हैँ ?

क्या महागठबंधन कुछ बड़ा खेला करने की तैयारी में हैँ ?

क्या ओवैसी जी की उत्तर प्रदेश में एंट्री से सभी दलों के राज नैतिक गलियारों में तेज़ हलचल होने वाली हैँ ?

क्या उत्तर प्रदेश की जनता बहन कुमारी मायावती जी को लाना चाहती हैँ ?

इस मौके पर सीताराम कौशल, हरी गुप्ता, शंकर त्रिपाठी, राजेश सेन, पन्ना लाल सोनी, राज कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, आलोक कुमार केशरवानी सहित समाजसेवी मौजूद रहे।

Crime24hours/आलोक कुमार केशरवानी समाचार संपादक