बकरीद पर्व को लेकर खागा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

खागा,फतेहपुर ::- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को खागा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खागा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप की मौजूदगी में खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने कस्बा एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों के साथ पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानियों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुस्लिम समाज के लोगों से कुर्बानी के निर्धारित स्थानों की जानकारी लेते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।बैठक में अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी, साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, शिवचंद शुक्ला, अब्दुल हफ़ीज़ प्रधान बुदवन रामप्रकाश खैरई प्रधान नगर पंचायत कार्यलय से कर्मचारी विजली विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।बैठक में नगर पंचायत खागा के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकारगण एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट