
खागा फतेहपुर ::- आज दिनांक 20 मई को सोहदमऊ गांव में संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर साहब की मूर्ति स्थापना की गई। जिसमें सबसे पहले डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आयोजक एवं टीम द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी बच्चों को पुस्तक पेन बाटी गई कार्यक्रम में अतिथियों को पेन डायरी देकर सम्मान किया गया अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं मुख्य प्रवक्ता जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अरुण केशकर जी रहे। कार्यक्रम के संचालक सुनील गौतम जी रहे।
इस मुख्य कार्यक्रम में एडवोकेट मोनिश, विवेक यादव, मुस्ताक जी, पत्रकार राजेश प्रकाश सिंह, पत्रकार शीबू खान, पत्रकार सुशील गौतम, पत्रकार प्रदीप कुमार के साथ साथडा आनन्द वर्मा, महेश चौधरी, दिलीप यादव, डा विनोद कुमार, राजेश गौतम, अनिल चौधरी, अनिल विश्वकर्मा, रमेश निर्मल, गुलाब गौतम, विजय सैनी, महेंद्र गौतम, गुलशन गौतम,राम नारायण मौर्य, विश्व स्वरूप जी मौजूद रहे जिनका अरुण केशकर जी ने बैच लगा कर एवं माला पहना कर स्वागत किया गया साथ ही सभी वक्ताओं ने डा साहब के व्यक्तित्व के बारे में बताया पूरे कार्यक्रम में शिक्षा पर विशेष बल दिया गया गांव के सभी विद्यार्थियों को पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शुकदेव इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य माननीय सिपाही लाल यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रोचकता लाने के लिए मिशन गायिका गुड़िया रानी जी का कार्यक्रम रखा गया जिन्होंने आंबेडकर जी के बहुत से गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट


