खागा फतेहपुर
आज16 मई 2026
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ० अविनाश त्रिपाठी का विदाई सम्मान समारोह जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया ने डॉ० अविनाश त्रिपाठी के प्रशासनिक कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनहित के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ० त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनपद के विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ० अविनाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं होता, बल्कि टीम भावना एवं सभी के सहयोग से ही कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए भावभीनी शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनपद में अपर जिलाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल लगभग 02 वर्ष 06 माह का रहा। उनका स्थानांतरण जनपद बरेली में हुआ है।
समारोह में जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


