हुसैनगंज विधानसभा की विधायक ऊषा मौर्य ने भूमि पूजन को बाधित करने का किया प्रयास

खागा नौबस्ता मार्ग का हुवा भूमि पूजन

भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने किया भूमि पूजन

खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत के नौबस्ता मार्ग खागा मे आज खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान जी के नेतृत्व मे किया गया उन्होंने बताया की बड़े हर्ष की बात हैँ की वर्षो की मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से आज भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा साथ यहाँ पर आये हुवे प्रभू श्री राम के भक्तो को बता दें की राम लीला मैदान और अयोध्या मंदिर खागा के सुंदरी करण के लिए बजट 27 लाख रूपये प्राप्त हुवा हैँ जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू हो जायेगा.

दर्शकों को बता दें की विपक्ष की सपा विधायक ऊषा मौर्य ने मौके पर आकर अडचन डालने का किया प्रयास लोक निर्माण विभाग फतेहपुर से धीरज पाण्डेय ने बताया की नौबस्ता रोड बनना हैँ मार्ग की लम्बाई 11 किलोमीटर हैँ जिसकी लागत 28 करोड़ 71 लाख हैँ जो की 5 किलोमीटर विधानसभा खागा 6 किलोमीटर हुसैगंज विधानसभा मे आती हैँ.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शको को बता दें की नौबस्ता घाट मे श्रद्धांलुओं को सावन के महीने मे अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिस विषय मे नगर पंचायत खागा के लोगो ने पूर्व मे भी खागा विधायक कृष्णा पासवान जी से आग्रह किया था श्रद्धांलुओं के दर्द
को देखते हुवे विधायक जी के अथक प्रयास से यह मार्ग पास हुवा हैँ और आज भूमि पूजन हुवा हैँ लेकिन सपा से विधायक व पी डी ए के लोगो को शायद ये सारे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैँ.

सपा विधायक व उनके कुछ नेताओं ने प्रायोजित ढंग से इस भूमि पूजन मे बाधा डालने का कुत्सित प्रयास किया हैँ जिसका विडिओ इस समय सोशल मिडिया मे वायरल हो रहा हैँ जिसमे ये बताने का प्रयास किया गया हैँ की खागा विधानसभा की विधायक ने उन्हें पूजा मे बैठने से मना कर दिया हैँ जबकि शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें की सनातन धर्म मे जो व्यक्ति पूजा मे बैठा हैँ वो मन्त्रोंचरण के समय बोलता नहीं हैँ.

आलोक कुमार केशरवानी