फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के विरुद्ध हुआ विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

खागा फतेहपुर ::- फिल्म घूसखोरी पंडत पूरे देश में ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में खागा तहसील परिसर में अधिवक्ता साथियों सहित अन्य ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन यूपी जिला अधिकारी को सौपा, प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी किया गया।

राजनीतिक दलों द्वारा एक तरफ जहां पूरे समाज को जाति धर्म समुदाय में बांटने का उपक्रम किया जा रहा है वही फिल्मी जगत के माध्यम से भी ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करते हुए घूसखोरी पंडत टाइटल की फिल्म लॉन्च किया गया है जिससे पूरे देश के ब्राह्मण द्वारा विरोध किया जा रहा है ब्राह्मण समुदाय का आरोप है की या फिल्म केवल ब्राह्मण समुदाय को अपमानित करने के लिए ही बनाई गई है जो किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगी इसका विरोध किया जाएगा।अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान समय में देश विरोधी ताकतें सुनियोजित तरीके से समाज में विद्वेष फैलाना चाहती हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का हवाला देते हुए कहा कि इसका निर्माण तथाकथित ब्राह्मण नीरज पाण्डेय ने किया है, जिसमें मनोज वाजपेयी ने अभिनय किया है और रितेश शाह ने निर्देशन किया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि फिल्म का प्रकाशन और प्रचार तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके साथ ही, फिल्म के निर्माता, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी विवादित फिल्म बनाने की हिम्मत न कर सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से केशचन्द्र मिश्रा , आनंद मोहन त्रिपाठी, जगत नारायण तिवारी, रामसखा द्रिवेदी , अरविंद पांडे , राजेश द्रिवेदी, अजय त्रिपाठी ,जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा , एडवोकेट, ब्रजेश शुक्ला , अनिल सिंह एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, यूसुफ सिद्दीकी एडवोकेट, इंद्रेश पांडे एडवोकेट,सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट,एडवोकेट, कृष्णाकांत त्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट