
जनपद बांदा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसियों का दल बल के साथ उनकी अगवानी भूरागढ़ पहुंच कर की गई। सभी का परिचय प्राप्त कर कांग्रेसियों का काफिला रोडवेज चौराहा स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचा जहां पर भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर को नमन कर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां पर पहले से ही मौजूद काफी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गगन भेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया गया व पीसीसी आदि शक्ति दीक्षित पूर्व प्रत्याशी विधान सभा तिंदवारी /अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
अपनी कार्यशैली के लिए चर्चित उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पूर्व मंत्री द्वारा सर्वप्रथम अपने संबोधन में ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि “कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आजादी के लिए संघर्ष किया हमे गर्व होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सिपाही हैं, वर्तमान में प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक सहित अन्य जातियों का उत्पीड़न कर फर्जी एनकाउंटर करने में लगी है जिससे लोकतंत्र व संविधान खतरे में है, हमे एक जुट होकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रत्येक दशा में अपने आप को तैयार रहना पड़ेगा साथ ही उन्होंने कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक राम मंदिर अयोध्या में संघ व भाजपा के लोगों द्वारा करोड़ों रुपए दान चोरी का घृणित कार्य किया गया, चुनाव आयोग की मिली भगत से वोट चोरी व बड़े पैमाने पर विधायक और सांसद की खरीद फरोख्त कर चोरी करने में लगी है, आगे आने वाले समय में पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में प्रभारी उत्तर प्रदेश को आश्वस्त किया कि जिले से लेकर बूथ तक हमारा एक एक कार्यकर्ता आप के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि 2027 में जनपद की चारों विधान सभा सीट व 2029 में लोकसभा सीट कांग्रेस की झोली में डालने का काम यहां के कांग्रेसी करेंगे।
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य डॉ० संजय द्विवेदी दनादन एवं मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एड० ने प्रभारी को मांग पत्र सौंपते हुए पुरजोर मांग की गई कि उत्तराखंड/मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय में मैं व्यक्तिगत रुचि लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को बतलाने का कार्य करूंगा।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, पीसीसी सदस्य आदिशक्ति दीक्षित, पवन देवी कोरी, भगवानदीन गर्ग, गजेन्द्र सिंह पटेल, धर्मेश कुमार सिंह, आदित्य स्वरूप पांडेय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, सूरज बाजपेई, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, कालीचरण निगम, बाबूराम निषाद, जगदीश गुप्ता विक्की, राजेन्द्र गर्ग राजा नाती, जिला सचिव बाबूराम यादव, हेमन्त कुमार वर्मा, अम्बिका प्रसाद खेंगर, भइयालाल पटेल, कालीचरण साहू, सीमा बाबी, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, शक्तिप्रताप सिंह, जयकरण सिंह राजपूत, भागवत प्रसाद द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह चौहान एडवोकेट, उमाशंकर अग्रहरि राजन साहिल, रामनारायण प्रजापति, अबू हुरैरा, अजय शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, रमेश साहू, कैलाशनाथ बाजपेई, संजय गुप्ता, कल्लू जाटव, सुनील चौरसिया पिप्पी, श्रीप्रकाश शुक्ला, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, राजेश कुमार गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, इरफान खान सभासद, आरिफ निजामी, ईशू फैज खान, कृपाशंकर सोनी, अंकित साहू, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, धीरेन्द्र पटेल, के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, राजबहादुर गुप्ता, भागवत भाई, अशोक चौहान, शब्बीर सौदागर, रफत खान गोगा, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, गरिमा एडवोकेट, शोभा वती एडवोकेट, रामनरेश मिश्रा, टिल्लू गुप्ता, राममनोहर वर्मा, शिवबरन सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


