प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिवावकों का शोषण बंद हो 

शेयर करे

व्यापार मंडल द्वारा जिले के अभिवावकों को राहत दिलाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर बात की गई!

खागा फतेहपुर ::- व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में जिलाविद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार मुलाकात की गई!
.व्यापार मंडल की मांग कि प्राइवेट विद्यालयों द्वारा हर वर्ष किताबें ना बदली जाए,कम से काम तीन वर्ष पुरानी किताबों का संचालन हो,किताबें लेने के लिए विद्यालयों द्वारा एक दुकान का निर्धारण ना किया जाए,हर वर्ष प्रवेश शुल्क ना लिया जाए,हर वर्ष ड्रेस,टाई,बेल्ट,बिल्ला भी बदले जाए,मंहगे दामों वाली किताबें भी ना लगाई जाएं,साथ ही हर कक्षा में किताबों की संख्या निर्धारित हों।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने दिया आश्वासन शीघ्र ही विद्यालयों के लिए विभाग द्वारा उपरोक्त मांगों से संबंधित पत्र जारी किया जाएगा!

कक्षा 6 से 12 तक सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित की गई कम मूल्यों वाली N.C.E.R.T.(सरकारी वाली) किताबें लगवाई जाएं।!

इस दौरान प्रमुख रूप से खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,मंत्री अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट